Activities
Watch Now
Companey Details

Latest Activities

आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मगध दुग्ध संघ, गया के अंतर्गत मोहनपुर में बीएमसी का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मगध दुग्ध संघ, गया के अंतर्गत मोहनपुर में बीएमसी का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर संघ के माननीय अध्यक्ष महोदय, निदेशक मंडल के माननीय सदस्यगण, प्रबंध निदेशक महोदय, प्रापण शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सैकड़ों की संख्या में सचिव, दुग्ध उत्पादक किसानों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। उक्त बीएमसी के संचालन से क्षेत्र के आसपास के गांव इटवा, कंचनपुर, भालूवाह, कजरहा, जादूचक इत्यादि गांवों के दुग्ध उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा इससे दुग्ध संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी, दूध की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी

WHOLE DAY MILK BOOTH OPENING

डोभी स्थित पेट्रोल पंप परिसर में सुधा मिल्क पार्लर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के माननीय प्रबंध निदेशक श्री हेमेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मार्केटिंग इंचार्ज श्री विकास कुमार, श्री सागर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने सुधा मिल्क पार्लर के माध्यम से शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता पर जोर दिया तथा इसे स्थानीय उपभोक्ताओं तथा संघ से जुड़े लाखों किसानों के लिए लाभकारी पहल बताया। उपस्थित लोगों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया और संगh के इस प्रयास की सराहना की।

राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट - 2 के अंतर्गत सुधा होल-डे मिल्क पार्लरों के आवंटन हेतु निविदा आमंत्रण निविदा सूचना -2126, दिनांक-10.09.2025,

NEWS PAPER

मगध दुग्ध संघ गया , में छात्र ऐवं छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण 12.02.2025 को किया गया

मगध दुग्ध संघ गया , में छात्र ऐवं छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण 12.02.2025 को किया गया जिसमे छात्रों को पशुधन के साथ विज्ञान का समागम की जानकारी मगध दुग्ध के प्रबंध निदेशक ज्ञान शंकर जी के द्वारा दी गई।

मगध मिल्क यूनियन मे अनरसा का हुआ शुभारंभ

मिल्क यूनियन मे अब गया का प्रसिद्ध अनरसा का शुभारंभ 14th दिसम्बर को हुआ

Booking Summery

Clear All